Bikaner : मां सरस्वती वेदाश्रम में हुआ भजन और आरती का आयोजन
Aug 7, 2025, 12:10 IST
RNE Bikaner.
आज श्रावण मास की त्रयोदशी को विश्व पुष्करणा ब्राह्मण दिवस के अवसर पर मां सरस्वती वेदाश्रम में पुष्करणा समाज की अधिष्ठात्री देवी मां उष्ट्र वाहिनी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर आरती का आयोजन किया गया। प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि इस मौके पर पुष्करणा ब्राह्मण समाज के बहुत से लोग पधारे। सभी ने मां उष्ट्र वाहिनी का विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान भजनों का आयोजन भी रखा गया जिसमें उमेश किराडू गोविंद किराडू सुरेश किराडू यसवंत नारायण व्यास लोकेश सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने भजनों की प्रस्तुती दी ।