RudraNewsExpress_Logo

भामाशाहों की पहल से सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान
 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

 

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने में समाज की भागीदारी की मिसाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नायक मोहल्ला, राजीव नगर में देखने को मिली। भामाशाहों के सहयोग से स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को गणवेश और नव-प्रवेशित बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

सत्र 2026-27 के तहत निःशुल्क गणवेश वितरण योजना में DBT से वंचित छात्र-छात्राओं को रेडीमेड स्कूल गणवेश उपलब्ध कराए गए। वहीं जुलाई 2026 से अब तक विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध होने के साथ उनमें उत्साह का संचार हुआ।

p

यह सेवा कार्य सीमा पारीक, अलका पारीक, मेघराज गहलोत एवं  राजेश पारीक के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रधानाध्यापक  शिव शंकर गोदारा ने भामाशाहों को इस सामाजिक सरोकार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं शिक्षाविद्  गोपाल राम चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जीवन प्रकाश बामणिया ने की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों एवं एसडीएमसी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ समाज के भामाशाहों का सहयोग सरकारी विद्यालयों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे बढ़ने का संदेश दिया।

FROM AROUND THE WEB