भारत विकास परिषद,मुख्य शाखा,बीकानेर द्वारा 13 से 19 सितंबर तक होगा संस्कृति सप्ताह का आयोजन
RNE Bikaner
संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण
भारत विकास परिषद, मुख्यशाखा,बीकानेर
भारत विकास परिषद,मुख्य शाखा,बीकानेर द्वारा 13 से 19 सितंबर तक होगा संस्कृति सप्ताह का आयोज भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, बीकानेर द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयोजन दिनांक 13.09.2026 से 19.09.2026 तक किया जा रहा है।

जयदीप दोगने सचिव ने बताया कि संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत दो वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बाल वर्ग में कक्षा 5 से 8 तक एवं युवा वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। सभी प्रतियोगिताएं निःशुल्क होंगी संस्कृति सप्ताह का प्रारंभ दिनांक 13 सितंबर को प्रातः 7 बजे खेलकूद प्रतियोगिता से होगा जो कि वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ, मेजर पूरण सिंह सर्किल के पास होगा। संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 14,15,17,18,19 सितंबर को क्रमशः चित्रकला प्रतियोगिता,मेंहदी प्रतियोगिता(केवल बालिकाओं हेतु),वाद विवाद प्रतियोगिता,एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता (केवल बालिकाओं हेतु), देश भक्ति गीत प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय चरित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
दिनांक 14 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन गांधी पार्क,रविन्द्र रंगमंच के पास प्रातः 8 बजे से होगा।दिनांक 15 सितंबर को केवल बालिकाओं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ नागरिक समिति हॉल,बीकानेर लेबोरेटरी, अंबेडकर सर्किल के पास में सांय 5 बजे से होगा। दिनांक 17 सितंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ नागरिक समिति हॉल,बीकानेर लेबोरेटरी, अंबेडकर सर्किल के पास में सांय 5 बजे से होगा। दिनांक 18 सितंबर को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे से एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन मध्याह्न 3 बजे से नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भंडार,लाल जी होटल के सामने,रेलवे स्टेशन रोड पर होगा।दिनांक 19 सितंबर को राष्ट्रीय चरित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन शिशु ,बाल एवं युवा वर्ग हेतु आदर्श विद्या मंदिर, जयनारायण व्यास कॉलोनी में सांय 5 बजे से होगा।
संस्कृति सप्ताह प्रमुख डॉ. बसंती हर्ष ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु श्री जुगल किशोर राठी,श्रीमती मधुरिमा सिंह,श्रीमती संतोष जांगिड़,श्री भीम सिंह राजपुरोहित,श्री योगेंद्र भाटी,श्रीमती उर्मिला शर्मा एवं श्री एम एल जांगिड़ को संयोजक मनोनीत किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विद्यार्थी पूर्व में अथवा प्रतियोगिता के दिन प्रतियोगिता स्थल पर अपनी सहभागिता हेतु नाम लिखवा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।

