Fake Currencies in Bikaner: होटल में कमरा लेकर छाप रहें थे नकली नोट,चार युवक गिरफ्तार
May 21, 2026, 16:07 IST
RNE ShriDungargarh- Bikaner.
Bikaner के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में नकली नोट छाप रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपए के 156 नकली नोट, प्रिंटर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे स्थित होटल सांवरिया सेठ के एक कमरे में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर कमरे से नकली नोट छापने का पूरा सेटअप पकड़ा। मौके से 500 रुपए के कुल 156 नकली नोट बरामद हुए।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 प्रिंटर, 1 कटर, नोटों में धागे की तरह इस्तेमाल होने वाली चमकीली टेप, छोटा कटर और रबर बैंड भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आडसर बास निवासी एवं होटल संचालक आशीष पुत्र किशनलाल ब्राह्मण, नारायण पुत्र कालूराम ब्राह्मण, हेमासर निवासी श्यामलाल पुत्र पुनाराम मेघवाल तथा पुंदलसर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्द तैयार की है। इनके खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई पवन शर्मा, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अशोक, कैलाश और नरेंद्र शामिल रहे।

