Movie prime

बीकानेर के लिये बड़ी खबर :  100 करोड़ के नए हॉस्पिटल का 14 को लोकार्पण

 

 

Rudra News Exoress Bikaner. 


बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकार्पण करेंगे। नई विंग में 527 बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बीकानेर संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 14 अगस्त को पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का लोकार्पण करेंगे। नई इमारत के शुरू होने से बीकानेर सहित पूरे संभाग के लाखों मरीजों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने दी कार्यक्रम को मंजूरी : 

शुक्रवार देर शाम सी.एम. मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर के द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे मेडिसिन विंग के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

p

समाजसेवा का बड़ा उदाहरण : 

यह अत्याधुनिक मेडिसिन विंग श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई-नापासर के सहयोग से तैयार की गई है। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा के नेतृत्व में देवकिशन मूंधड़ा, श्रीकिशन मूंधड़ा, द्वारका प्रसाद मूंधड़ा तथा संतोष कुमार मूंधड़ा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में शामिल होंगे कई केंद्रीय और राज्य मंत्री : 

द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि लोकार्पण समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी नई मेडिसिन विंग : 

करीब 2.89 लाख वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित इस भवन में भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

प्रमुख सुविधाएं : 
* 527 बेड की क्षमता
* 9 जनरल वार्ड
* 20-20 बेड वाले 3 आधुनिक आईसीयू
* 9 बेड का आइसोलेशन वार्ड
* 39 सिंगल-बेड कॉटेज
* 14 डबल एवं ट्रिपल-बेड कॉटेज
* कन्विक्ट वार्ड एवं आर्मी वार्ड
* 8 डॉक्टर चैंबर
* 16 आरओ वाटर बूथ
* 600 सीट क्षमता का प्रतीक्षालय
* 150 सीट क्षमता का लेक्चर हॉल
* ऑक्सीजन मैनिफोल्ड प्लांट
* 165 सीसीटीवी कैमरे
* 1250 किलोवाट क्षमता के दो जनरेटर
* 4 हाई-स्पीड लिफ्ट
* 76 हजार वर्गफीट पार्किंग
* 7 हजार वर्गफीट कैफेटेरिया
* 4 हजार वर्गफीट योगा क्षेत्र

* रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
* प्रत्येक शौचालय में इमरजेंसी कॉल बेल
* मरीज के अटेंडेंट के लिए अलग बेड की व्यवस्था।

स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी नई मजबूती : 

नई मेडिसिन विंग शुरू होने से पीबीएम अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होगा और गंभीर रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। इससे बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू सहित पूरे संभाग के लाखों लोगों को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान एडवोकेट राजेश लदरेचा, वीरेंद्र किराडू और अरविंद चौधरी भी उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB