Vipra Foundation में बड़ा फेरबदल, राजेश चुरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भंवर पुरोहित राष्ट्रीय सचिव बने
RNE Bikaner.
विप्र फाउंडेशन ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। 15 मार्च को पुष्कर में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजेश चुरा को 2026–28 के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भंवर पुरोहित को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
दोनों ही पदाधिकारी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे भारतीय नव वर्ष समारोह समिति में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। हाल ही में उनके नेतृत्व में निकली भव्य धर्मयात्रा ने शहर में धार्मिक उत्साह और एकजुटता का माहौल बनाया।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से विप्र फाउंडेशन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और नेतृत्व से संस्था राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।
बधाइयों का दौर :
प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, दीपक हर्ष, चंद्रकला आचार्य सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

