Movie prime

BIKANER : 16 वर्षीय किशोरी सुपारी लेने निकली, नहीं लौटी, मोहल्ले के युवक पर किडनेप का केस 

 

RNE Bikaner-ShriDungargarh. 

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार किशोरी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से पान की दुकान पर सुपारी लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंतित परिजन श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने युवती के साथ किसी अनहोनी या गलत हरकत की आशंका भी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि किशोरी और आरोपी युवक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ तकनीकी आधार पर भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

FROM AROUND THE WEB