Movie prime

Bikaner : स्कूल के लिए निकला 10वीं का स्टूडेंट 14 घंटे बाद मिला

 

RNE BIKANER.

बीकानेर में स्कूल जाने के लिए निकला 10वीं का स्टूडेंट लगभग 14 घंटे बाद सही सलामत मिल गया। महानंदजी मंदिर के पास जनता प्याऊ इलाके के वंशवर्धन पुरोहित को सकुशल पाकर परिजनों ने चैन की सांस ली। वंशवर्धन की तलाश में सोशल मीडिया पर लगातार सूचना प्रसारित होने के साथ ही न्यूज पोर्टल की सक्रियता भी सहयोगी रही। Rudra News Express ने शहरभर के ग्रुप्स में वंश के फोटो सहित गायब होने की जानकारी प्रसारित की। RNE के पाठकों ने भी इस लिंक को खूब शेयर किया। उन सभी पाठकों का आभार मानते हुए सामाजिक सरोकार और मानवीय मुद्दों पर हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाने के प्रयास जारी रहेंगे। वंश पुरोहित के ग़ुम होने के कारणों का पुलिस पड़ताल के बाद ही पता चलेगा। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक तेलीवाड़ा इलाके में उसकी स्कूटी मिली। इसी आधार पर जगह-जगह सीसी टीवी खंगाले गए। उसे रेलवे स्टेशन, आंबेडकर सर्किल आदि स्थानों पर देखा गया। लोगों ने भी सोशल मीडिया और पोर्टल पर उसका फोटो देखने के बाद पहचाना और पुलिस को सूचना दी। आखिरकार वंश मिल गया।

FROM AROUND THE WEB