Movie prime

Bikaner : पेंटर धर्मा, भादानी के साथ चित्रकारों की टीम ने किया अनूठा काम, लक्ष्मीनाथ जी पार्क में होगा सम्मान

 
RNE Bikaner
बीकानेर शहर के 539वें स्थापना दिवस पर शहर की सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को रंगों से सजाने वाले चित्रकारों का अब सम्मान किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की पहल पर शनिवार, 9 मई को सुबह 8:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में “चित्रकार सम्मान समारोह” आयोजित होगा।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि बीकानेर के 30 चित्रकारों ने पेंटर धर्मा स्वामी और रामकुमार भादानी के नेतृत्व में श्री लक्ष्मीनाथ पार्क की दीवारों पर निःशुल्क चित्रकारी कर शहर के प्रति अपना सम्मान और लगाव प्रदर्शित किया था। इन चित्रों ने पार्क की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ बीकानेर की सांस्कृतिक छवि को भी नया रंग दिया।
उन्होंने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के सहयोग से आयोजित इस समारोह में सभी चित्रकारों का सम्मान और उत्साहवर्धन किया जाएगा, ताकि शहर की कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन मिल सके।
समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, कला प्रेमी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

FROM AROUND THE WEB