Movie prime

BIKANER : लखोटिया चौक निवासी युवक डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख ठगने के आरोप में गिरफ्तार

फतेहाबाद-हरियाणा के शख्स को डिजिटल अरेस्ट करने के आरोप में बीकानेर का युवक गिरफ्तार
 
हरियाणा पुलिस ने बीकानेर के युवक वेद प्रकाश छंगाणी को गिरफ्तार किया
RNE Bikaner.
बीकानेर के लखोटिया चौक निवासी युवक को डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 13 लाख रुपए ठगने के मामले में सह आरोपी के तौर पर हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वेदप्रकाश छंगाणी पुत्र लक्ष्मीकान्त छंगाणी, निवासी सेला महाराज की गली लाखोटियों का चौक, बीकानेर के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की गई साइबर ठगी के मामले में यह कार्रवाई की है। साइबर थाना प्रभारी राहुल देव के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक भूना के वार्ड नंबर-10 निवासी सेवनिवृत कर्मचारी लेखराज ने साइबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी।

Bikaner

मामला यह है
लेखराज के मोबाइल पर 6 नवंबर 2025 को एक वॉट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने खुद को मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड पर फर्जी बैंक खाता खुला है, जिसका उपयोग आतंकवादी गतिविधियों में धन ट्रांसफर के लिए किया गया है। आरोपियों ने आरबीआई के नाम से फर्जी पत्र भेजकर पुलिस कार्रवाई का भय दिखाया और विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। डर के कारण शिकायतकर्ता ने 7 नवंबर से 11 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग खातों में 13,05,000 रुपए आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
जब आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए और लगातार अतिरिक्त धनराशि की मांग की, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। प्रारंभिक जांच के आधार पर 17 नवंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन बीकानेर में ट्रेस हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

FROM AROUND THE WEB