RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Accident  : 02 भाइयों के 04 बच्चे डूबे, गांव में मातम

बीकानेर में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के चार बच्चे डिग्गी में डूबे 
 

Bikaner : 02 भाइयों के 04 बच्चे डिग्गी में डूबे, 13 से 21 साल उम्र, गांव में मातम

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 13 से 21 वर्ष के बीच है। इनमें एक लड़की और 03 लड़के शामिल हैं। चारों मृतक दो भाइयों की संतान थे।

हादसा छतरगढ़ थाना इलाके के 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं तथा मृतक उन्हीं की संतानें थीं।

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक एक बच्चे को डिग्गी में डूबते देख बाकी सब उसे बचाने के लिए कूदे और एक-एक कर चारों डूब गए। सूचना पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

FROM AROUND THE WEB