Bikaner Accident : कोडमदेसर के नजदीक हादसा, बीकानेर शहर के दो व्यक्तियों की मौत, 04 घायल
Updated: Jun 21, 2026, 23:13 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में कोडमदेसर पेट्रोल पंप के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बीकानेर निवासी मिहिर जैन और घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मानवता का परिचय देते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी रमाकांत शर्मा और मनोज किराडू ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायलों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

