Movie prime

Bikaner Accident: बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे को हॉस्पिटल पहुंचाया, रुपयों से भरा बैग परिजनों को सौंपा

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर चोटें लगी। हादसे के वक्त इनके पास एक रुपयों से भरा बैग भी सड़क पर पड़ा था। एक राहगीर इमरान ने न केवल घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया वरन रुपयों से भरा बैग भी परिजनों को सौंपा।

दरअसल बीकानेर में  एलआईसी ऑफिस के पास सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा सड़क पर गंभीर हालत में तड़पता रहा।

मृतक की पहचान घड़साना निवासी दिव्यांश के रूप में हुई है। घायल युवक सुधीर बिश्नोई बीकानेर के लूणकरणसर का निवासी है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक वहीं से गुजर रहे इमरान अली ने घायल युवक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। घायलों के पास मौजूद बैग को वे अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों से संपर्क होने पर पता चला कि बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपए नकद थे। इमरान अली ने ल बैग सहित पूरी नकदी परिजनों को सौंप दी।

FROM AROUND THE WEB