Movie prime

Bikaner : वैदिक संस्कृति की ओर एक और कदम, शुरू हुआ निःशुल्क संध्या शिविर

 

RNE Bikaner.

सेठ स्वर्गीय प. श्री शिव शंकर किराडू स्मृति प्रन्यास के तत्वाधान में 15 दिवसीय नि:शुल्क संध्या प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28 जून से महात्मा लाली बाई वेद पाठशाला में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ प.गोपाल नारायण व्यास के द्वारा सरस्वती पूजन एवं  दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया गया  साथ ही डॉक्टर व्यास द्वारा संध्या एवं यज्ञोपवीत के महत्व पर उद्बोधन दिया गया तथा किराडू परिवार के द्वारा अपने पूर्वजों की पावन स्मृति में किए जा रहे इस पुनीत कार्य की भरपूर सरहाना की।

28 जून से 11 जुलाई तक पंडित काशीनाथ जी ओझा के तत् शिष्य पं. प्रहलाद व्यास द्वारा सायं 7:00 से 8:00 बजे तक सभी आयु वर्ग के प्रशिक्षणर्थियों को संध्या प्रशिक्षण करवाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्री शिव शंकर छंगाणी द्वारा किया गया  एवं उपस्थित सभी महानुभावों द्वारा स्वर्गीय श्री शिव शंकर किराडू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महात्मा लाली बाई वेद पाठशाला संस्था से जुड़े हुए बालकृष्ण व्यास ने संस्था के वेदाध्ययन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा बसंत किराडू ने संस्था के इतिहास व निर्माण की जानकारी दी। सेठ प्रहलाद प्रसाद किराडू परिवार के मोतीलाल किराडू मानक लाल किराडू एवं समस्त मोहल्लेवासी द्वारा कार्यक्रम के अतिथि व्यास पीठाधीश्वर डॉ. प. गोपाल नारायण व्यास का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार किराडू संतोष किराडू श्याम सुंदर किराडू गणेश किराडू रविकांत व्यास भंवर उपाध्याय किशन व्यास रामकुमार बोहरा अनुराधा बिस्सा "गार्गी" एवं अन्य मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB