Movie prime

Bikaner : पुष्प सज्जा रंगोली में प्रतिभा दिखाने वाले कलाकारों और सहयोगियों का हुआ सम्मान

 

RNE Bikaner.

बीकानेर शहर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग द्वारा विभिन्न मंदिरों में आयोजित अनूठे पुष्प सज्जा रंगोली कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों को बुधवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने बताया कि बीकानेर में पहली बार मंदिरों को पुष्प सज्जा रंगोली से अलंकृत करने का अभिनव प्रयास किया गया, जिसे आमजन, प्रतिभागियों एवं दर्शनार्थियों का भरपूर सहयोग और सराहना मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

कार्यक्रम की संयोजक एवं समन्वयक श्रीमती ज्योति स्वामी ने जानकारी दी कि इस आयोजन ने विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने हुनर को मंदिरों जैसे पावन स्थलों पर प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया। इससे न केवल कला को प्रोत्साहन मिला, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार और सामाजिक सद्भावना भी सुदृढ़ हुई।

कार्यक्रम में श्री राजेश दाधीच, श्री गोपाल आचार्य, श्री काका बीकानेरी, श्री सौरभ बजाज, श्री दिनेश नाथ एवं श्री महेश पुरोहित उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB