RudraNewsExpress_Logo

Bikaner: नथूसर गेट पर कचरा गाड़ी ने बैंककर्मी केशव आचार्य को गिराया, घसीटा, हालत गंभीर

डिप्टी मेयर सहित भाजपा पार्षदों ने जताया आक्रोश
 

Rudra News Express Bikaner. 

 

बीकानेर में सफाई ठेके पर चल रही कचरा गाड़ियों में ड्राइवरों की पूरी पड़ताल और नियमों के अनुसार काम नहीं होने के लगातार चल रहे आरोपों के बीच शनिवार के इस गाड़ी की चपेट में आने से शख्स गंभीर घायल हो गया। हेड इंजरी की हालत में PBM Troma Centre में भर्ती करवाया गया है। वहाँ सर्जरी होने की भी जानकारी मिली है। 

 

कहां दुर्घटना, कौन चोटिल : 

दुर्घटना बीकानेर में नथूसर गेट इलाके में हुई। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी केशव दत्ता आचार्य को कचरा संग्रहण वाहन ने चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि गिरने के बाद वहाँ कुछ दूर तक उन्हें घसीटता ले गया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। 

पीड़ित के भतीजे शरद दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए पूरी घटना की जानकारी शेयर करने के साथ ही चिंता और आक्रोश जताया है। आचार्य का कहना है कि डॉ. दिनेश सोढ़ी के सानिध्य में उनकी सर्जरी हुई है। परिवार इस समय बेहद कठिन और चिंताजनक परिस्थितियों से गुजर रहा है। नगर निगम की लापरवाही ने एक जिंदगी संकट में डाली है। बिना समुचित जांच, प्रशिक्षण और निगरानी के ऐसे वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, तो यह आम नागरिकों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

उप महापौर, पार्षदों ने जताया आक्रोश : 

घटना की जानकारी मिलने पर उपमहापौर पंकज गहलोत, पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया एवं पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित अस्पताल पहुंचे और घायल व्यक्ति की कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उपमहापौर पंकज गहलोत ने नगर निगम आयुक्त से फोन पर बात कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया तथा संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और घायल व्यक्ति को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम में कचरा उठाने वाली कंपनी का कार्य अब कचरा उठाने के बजाय नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाला साबित हो रहा है। कंपनी के वाहनों की लापरवाही पर अंकुश लगाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस गंभीर मामले को लेकर सोमवार को नगर निगम में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

FROM AROUND THE WEB