बीकानेर : मानावत बगीची में विराजेंगे भैरवनाथ बाबा, शोभायात्रा के साथ पहुंची प्रतिमा, स्थापना कल!
Updated: Nov 28, 2026, 19:34 IST
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर शहर में शनिवार को भगवान भैरवनाथ की प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में मानावत बगीची पहुंची। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बाबा का स्वागत किया। मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कर्मचारी नेता रामकुमार पुरोहित ने बताया कि मानावत बगीची में नवनिर्मित भैरवनाथ मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर मानावत पुरोहित बगीची ट्रस्ट एवं समस्त मानावत पुरोहित परिवार की ओर से आयोजन किया जा रहा है। प्रतिमा के आगमन पर श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखाई दिया।
मंदिर में रविवार, 29 नवंबर को सुबह 10 बजे भैरवनाथ बाबा का मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर धार्मिक तैयारियां की गई हैं। शहर के धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

