Movie prime

Bikaner : नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर ताहिर अजमेरी मंदसौर से गिरफ्तार

 

RNE Bikaner.
 

नोखा पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर ताहिर अजमेरी को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं।

Audi कार में मिला था डेढ़ क्विंटल डोडा:

पुलिस के अनुसार 29 नवंबर 2025 को गश्त के दौरान नोखा थाना पुलिस ने एक ओडी कार से करीब 1 क्विंटल 52 किलो डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में बीकानेर निवासी सुभाष उर्फ सभुआन और इरफान खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि जब्त मादक पदार्थ की सप्लाई मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी ताहिर अजमेरी द्वारा की गई थी।

पुलिस की मध्य प्रदेश में कार्रवाई:

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन में तथा नोखा वृत्ताधिकारी जर्नैल सिंह आरपीएस के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 7 फरवरी 2026 को ताहिर अजमेरी को मंदसौर से दबोच लिया।

ताहिर का आपराधिक रिकॉर्ड:

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ताहिर अजमेरी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 6 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 4 एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल बंद रखता था तथा रात में घर पर नहीं रुकता था। फिलहाल आरोपी से नेटवर्क और अन्य साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

FROM AROUND THE WEB