RudraNewsExpress_Logo

Bikaner BJP:  नोखा, नापासर, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, खाजूवाला पालिका चुनाव के लिए आवेदन
 

 


Rudra News Express Bikaner.

नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भाजपा बीकानेर देहात ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने देहात क्षेत्र की खाजूवाला, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, देशनोक और नोखा नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए पार्षद पद के संभावित प्रत्याशियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदनकर्ता को सभी कॉलमों में मांगी गई जानकारी पूर्ण एवं सावधानीपूर्वक भरकर संबंधित मंडल अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन जमा करवाना होगा।

पंचारिया ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी की कोर कमेटी, चुनाव संचालन समिति, संबंधित सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामूहिक विचार-विमर्श के आधार पर अधिकृत प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर आवेदन प्रस्तुत करने का आह्वान किया। पंचारिया ने कहा कि इससे संगठन को योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं के चयन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा संगठन की परंपरा के अनुरूप सामूहिक निर्णय से मजबूत और विजयी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

FROM AROUND THE WEB