Bikaner : शेखावत के निवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया पहुंचे, कार्यकर्ता जुटे
Rudra News Express Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया बीकानेर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान मीटिंगों के बीच वे प्रदेश प्रवक्ता एवं बीकानेर निगम में मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर पहुंचे।
यहाँ पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई। डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने भाटिया को साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत और जिला प्रभारी महावीर सैनी साथ रहे।

ये भी प्रभारी से मिले, फीडबैक दिया :
पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, प्रेम गहलोत, दिनेश सांखला, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, नरेंद्र सिंह आबड़सर, कपिल शर्मा और धर्मपाल डूडी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इन्होंने संगठनात्मक बात रखी।
पार्षद अनूप गहलोत, शंकर तंवर, विनोद धवल, हिमांशु शर्मा, जेठाराम नायक, शिव गहलोत, दीपक तंवर, प्रतीक स्वामी, कपिल चरण और निशा अनाधि पारीक ने भी भाटिया का स्वागत किया। पार्षदों ने निगम चुनाव में बनी स्थिति का जिक्र किया।
भाजपा नेता अशोक भाटी, भूपेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह भाटी, नवीन सिंह तंवर, पंकज अग्रवाल, ऋषि मोहन जोशी, सत्येंद्र सिंह और भानु प्रताप के साथ केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक तेजाराम मेघवाल ने भी भाटिया से मुलाकात की। बताया जाता है की इन नेताओं ने फीडबैक भी दिया।

