Movie prime

Bikaner: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में मनाया भव्य विजय उत्सव

 

RNE Bikaner.

बीकानेर के बारह गवाड़ चौक में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी के विधानसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता और सरकार बनने की खुशी में विजय उत्सव मनाया। पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य और श्यामसुंदर जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और राहगीरों व स्थानीय निवासियों को बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन 'झलमुरी' एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है।

इस विजय उत्सव में अनिल हर्ष, मदन गोपाल पुरोहित, पार्षद दुलीचंद शर्मा, राजा व्यास, सनू पुरोहित, मनोज पुरोहित, गोपाल जोशी, रासबिहारी जोशी, बद्री नारायण पुरोहित, सतीश किराडू, शिवकुमार जोशी, नारद छंगानी, कन्हैया पुरोहित, गोपाल व्यास और भगवान पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती का संकल्प दोहराया।

FROM AROUND THE WEB