Bikaner : बीजेपी की लीला गहलोत निर्विरोध, सामने वाली प्रत्याशी ममता सांसी का नामांकन खारिज, RLP के नाम से भरा था पर्चा
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 69 से भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। वार्ड में भाजपा की लीला गहलोत और ममता सांसी ही मैदान में थीं। ममता को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की बजाय आरएलपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया।
स्क्रूटनी के दौरान सामने आया कि आरएलपी ने ममता सांसी को अपना प्रत्याशी घोषित ही नहीं किया था और उनके नाम से पार्टी का अधिकृत टिकट भी जमा नहीं हुआ। इस आधार पर मंगलवार को उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।
नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड 69 में लीला गहलोत के सामने कोई प्रभावी प्रत्याशी नहीं बचा और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
खास बात : कांग्रेस का टिकट होने के बावजूद आरएलपी के नाम से नामांकन दाखिल करना ममता सांसी के लिए भारी पड़ गया और चुनाव से पहले ही वार्ड 69 का मुकाबला खत्म हो गया।

