Bikaner : ओशो लाइब्रेरी कार्यक्रम में ‘सम्यक शिक्षा व ध्यान परिचय’ पुस्तक का विमोचन
Updated: Mar 17, 2026, 13:34 IST
RNE Bikaner.
ओशो लाइब्रेरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज जिला एवं सेशन कोर्ट में राजस्व अपील अधिकारी उमेद सिंह रतनू ने ओशो की नई संकलित पुस्तक सम्यक शिक्षा व ध्यान परिचय पुस्तक का विमोचन किया इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण तिवारी , एडवोकेट जगदीश आचार्य , नगर निगम अधिवक्ता रवि रंगा व ओशो लाइब्रेरी के अध्यक्ष स्वामी ओम शांति उपस्थित रहे ।
ओशो लाइब्रेरी अध्यक्ष ने बताया कि 21 मार्च को ओशो संबोधि दिवस पर ओशो ध्यान केन्द्र , सब्जी मंडी के पास , पुगल रोड़ पर ओशो संध्या सत्संग, ध्यान व संबोधि क्या है विषय पर ओशो के ऑडियो प्रवचन सुनाया जाएगा ।
ध्यान केन्द्र के व्यवस्थापक सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि शिविर शाम को 6 बजे से 8 बजे तक रहेगा व संचालन का संचालन स्वामी ओम शांति करेंगे ध्यान के बाद भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी ।

