Bikaner Breaking : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
RNE, BIKANER .
बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील से दुखद खबर सामने आई है। महाजन–मोखमपुरा मार्ग पर देर रात लगभग 3 बजे एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। यह दर्दनाक हादसा जैसलमेर जाते समय राजमार्ग संख्या 62 पर हुआ।
इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चारों युवक हनुमानगढ़ निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत महाजन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अरविंद पुत्र गजेंद्र सिंह (उम्र 25 वर्ष, निवासी हनुमानगढ़, जाति राजपूत) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को बीकानेर रेफर किया गया।
ये हुए घायल :
विशाल पुत्र प्रहलाद
अनीश पुत्र धर्मपाल
जतिन
तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस के संचालक नरेंद्र शर्मा द्वारा तत्परता दिखाते हुए बीकानेर पहुंचाया गया।
महाजन पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में हादसे का कारण तेज़ रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस की छानबीन अब भी जारी है।

