Movie prime

BIKANER : रोशनी के लिए जलाई चिमनी से आशियाना खाक, भेड-बकरी से लेकर खाने का सामान तक खाक! 

 

श्रीराम रामावत
 

RNE, BIKANER (NAAL).
 

बीकानेर के समीपवर्ती नाल गांव के खेत में रहने वाले एक मजदूर परिवार का आशियाना जलकर खाक हो गया। खेत मजदूरी करने वालो इस परिवार का पेट जिन भेड-बकरियों से पलता था वे सभी आग में जिंदा जल गईं। राख के ढेर में तब्दील हुए अपने पशुधन को देख रुआंसे परिजन कहते हैं, रोटी का इंतजाम तो दूर पानी पीने का बर्तन तक नहीं बचा। 

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक करे

दरअसल बीकानेर से सटते नाल गांव के एक खेत में मदनलाल नायक का परिवार झोंपड़ा बनाकर रहता है। खेत मजदूरी के साथ ही भेड़-बकरियों के पालन से इनका गुजारा चलता है। बीती रात मदनलाल के झोंपड़े और बाड़े में अचानक आग लग गई। खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन और थोड़ी-बहुत जमापूंजी के साथ ही भेड़-बकरियां जिंदा जल गई। दो-तीन पशु पूरी तरह जख्मी हालत में हैं और आखिरी सांसें गिन रहे हैं।
 

चिमनी से लगी आग:
 

मदनलाल नायक का कहना है, रात को खाना बनानो के बाद रोशनी के लिए चिमनी जलाकर रख दी थी। इसी से झोंपड़े और बाड़े मंे आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में परिवार का कोई आदमी नहीं आया।
 

मौके पर पहुंचे अधिकारी-जनप्रतिनिधि:
 

घटना की सूचना मिलते ही नाल गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि, गांव के वाशिंदें मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी तो वे भी मौके पर आए। यहां पहुंचे लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द मदनलाल नायक के परिवार को उचित सहायता मुहैया करवाएं ताकि उसका जीवन सुचारू चल सके। यहां मौजूद लोगों ने अपनी ओर से इस परिवार की आर्थिक मदद भी की है।

FROM AROUND THE WEB