Movie prime

Bikaner: SP ऑफिस के आगे खुद को जलाया, हॉस्पिटल में मौत!

 
बीकानेर SP ऑफिस में खुद पर पेट्रोल डाल आग लगाई, हॉस्पिटल में मौत!

RNE Bikaner.

बीकानेर में SP ऑफिस के आगे खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की हॉस्पिटल में मौत हो गई। मृतक खाजूवाला का रहने वाला पूर्व वार्ड पंच था। खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताता था। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक एक महिला से परेशान था। पुलिस- प्रशासन की ओर से वांछित कार्रवाई नहीं होने से दुखी और आक्रोशित था।

Bikaner

पुलिस के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल 13 मार्च की दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उस समय एसपी कावेंद्र सिंह सागर अपने कार्यालय में मौजूद थे। करीब तीन बजे रामलाल अचानक चिल्लाते हुए बाहर आए और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

लपटों में घिरे रामलाल को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े और आग बुझाकर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रामलाल ने एक युवती पर परेशान करने का आरोप लगाया था और इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने लिखित में अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

रामलाल सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा नेता बताते थे, लेकिन भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नहीं थे।

घटना एक नजर में :

  • 13 मार्च : बीकानेर एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास।
  • 80% झुलसे : गंभीर हालत में पीबीएम से जयपुर रेफर।
  • शनिवार सुबह: SMS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
  • आरोप: एक युवती पर परेशान करने का लगाया था आरोप।
  • सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा नेता बताते थे।

FROM AROUND THE WEB