Movie prime

Bikaner के व्यापारी मुकेश पारख की एक्सीडेंट में मौत, पत्नी, महिला परिजन गंभीर

बीकानेर से फाजिल्का जाते श्रीगंगानगर के पास हुआ एक्सीडेंट 
 
बीकानेर के बड़ा बाजार में है परिवार की ड्राई फ्रूट, किराना दुकान

RNE, BIKANER-ShriGanganagar.

बीकानेर के युवा व्यापारी मुकेश पारख की श्रीगंगानगर के पास दुर्घटना में मौत होने की दर्दनाक खबर आई है। जानकारी मिली है कि एक्सीडेंट के वक्त कार में उनके साथ पत्नी, महिला परिजन थे। उन दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर भी जख्मी हुआ है। घायलों का इलाज श्रीगंगानगर के टांटिया हॉस्पिटल में चल रहा है। मुकेश पारख का शव बीकानेर लाया जा रहा है।

Bikaner

मुकेश पारख बीकानेर के बड़ा बाजार में कमल किराना स्टोर के संचालक कमलचंद पारख एवं कुसुम देवी पारख के पुत्र थे। ऐसे में शनिवार सुबह इस हादसे की खबर आते ही बड़ा बाजार इलाके में शोक छा गया। पूरे दिन बाजार की दुकानें बंद रही। 

Mukesh pareek

मुकेश अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती भारती पारख, पुत्र मोक्ष पारख एवं मैत्रेय पारख, तथा भाई महेंद्र कुमार पारख, मनोज कुमार पारख, मनीष पारख, मुकुल पारख. बहन विनिता सेठिया एवं जीजाजी अजय सेठिया को शोकाकुल छोड़ गए हैं।

 

 

FROM AROUND THE WEB