RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : नहर में गिरी कार, 01 मौत, 01 की तलाश, 03 को बचाया!

Accident in Bikaner : IGNP नहर में बेकाबू कार गिरी, एक की मौत, एक की तलाश, 03 को बचाया 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर में शुक्रवार देर रात एक बेकाबू कार नहर में जा गिरी। कार में 05 लोग सवार थे इनमें से तीन को जहां सुरक्षित निकाल लिया गया वहीं एक का शव मिला है। एक युवक की अभी तलाश चल रही है। बहाव में बह जाने की आशंका है। 

हादसा छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर (IGNP) की  RD656 के पास शुक्रवार रात हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार ग्रामीण RD 682 से नहर के पटड़े के रास्ते RD 660 की आबादी की तरफ अपने घर थारुसर लौट रहे थे। इसी दौरान RD 656 के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।  

खाजूवाला सीओ (CO) विजयपाल यादव और छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में ही गश्त पर थे। ऐसे में दोनों अधिकारी  तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रस्सियों से कार को खींचने और डूबे हुए लोगों को निकालने का अभियान चलाया। इससे कार सवार लियाकत, रफीक और मशूक खान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थारुसर निवासी प्रेम मेघवाल और इमरान पानी के तेज बहाव में डूब गए। बीकानेर से SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान प्रेम मेघवाल का शव नहर से बरामद कर लिया है। वहीं, लापता इमरान की तलाश जारी है।

FROM AROUND THE WEB