Movie prime

Bikaner Central Jail : जेल में मिले पैकेट, CCTV में दिखा तड़के 04 बजे फेंके गए, खोलने पर निकला ये नशीला सामान

 

RNE Bikaner. 

Central Jail Bikaner में एक बार फिर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के पैकेट मिले है। हैरानी की बात यह है कि CCTV में सामने आया है कि ये पैकेट तड़के 04 बजे जेल के बाहर से फेंके गये हैं। 

दरअसल सुबह जब जेल की सुरक्षा जांच हुई तो दीवार के पास कई पैकेट पड़े मिले। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। पुलिस को भी बताया। जांच के दौरान जब पैकेट खोलकर देखे तो उनमें जरदा की 150 से ज्यादा पुड़िया मिली। 


बीकानेर के केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की एक और कोशिश ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह जेल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में जर्दे के पाउच मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात व्यक्ति ने जेल की बाहरी दीवार के ऊपर से पैकेट अंदर फेंके थे। अधिकारियों ने इसे जब्त कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

पता चला है कि तड़के करीब चार बजे के बाद कुछ पैकेट जेल परिसर में गिरते दिखाई दिए हैं। फुटेज के  मुताबिक यह सामग्री सुरक्षा टावर के नजदीक से भीतर फेंकी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस क्षेत्र से पैकेट फेंके जाने की आशंका है, वहां सुरक्षा बलों की तैनाती रहती है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने न केवल पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, बल्कि आंतरिक स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है।

FROM AROUND THE WEB