Bikaner Congress : देहात कांग्रेस ने वार्ड सर्वे पर्यवेक्षक बनाएं, लिस्ट में देखिए कहां, किसे जिम्मेदारी
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर देहात कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र की सभी नगर पालिकाओं में वार्ड सर्वे और प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनकी जिम्मेदारी संभावित प्रत्याशियों की स्थिति जानने से लेकर संगठनात्मक तैयारियों की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को देने तक होगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अनुमति से जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने नगर निकायवार पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस का फोकस ऐसे 'जीताऊ और टिकाऊ' प्रत्याशियों की तलाश पर है, जो संबंधित वार्ड में पार्टी को मजबूती दे सकें।
किस नगर पालिका में किसे मिली जिम्मेदारी?

खाजूवाला : जगदीश बिश्नोई पर्यवेक्षक, प्रेम कुमार भादू, राजू मेहरड़ा सह पर्यवेक्षक।
देशनोक : मोहनदान मंडाल पर्यवेक्षक, सत्तू खां, मदनलाल मेघवाल सह पर्यवेक्षक।
लूणकरणसर : कोडाराम भादू पर्यवेक्षक, राजकुमारी व्यास, ओमप्रकाश मेघवाल सह पर्यवेक्षक।
नोखा : श्यामसिंह भाटी पर्यवेक्षक, केदारमल कठातला, मेवाराम मेघवाल सह पर्यवेक्षक।
नापासर : आम्बाराम ईणखिया पर्यवेक्षक, गिरधारीलाल प्रजापत, पन्नाराम नायक सह पर्यवेक्षक।
श्रीडूंगरगढ़ : मोडाराम मेघवाल पर्यवेक्षक, सुशीला सींवर, पीर जफर शाह सह पर्यवेक्षक।
वार्ड स्तर पर होगा सर्वे :
ये पर्यवेक्षक अपने-अपने नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे। वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए वार्डवार संगठनात्मक स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों की जानकारी जुटाएंगे।
इसके बाद संबंधित क्षेत्र की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी देहात को दी जाएगी। पार्टी के निर्देशों के मुताबिक पर्यवेक्षक चुनाव से जुड़े कार्यों की निगरानी भी करेंगे।
प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम :
पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का सबसे अहम पहलू संभावित प्रत्याशियों की पहचान और उनके बारे में जमीनी फीडबैक जुटाना है। कांग्रेस स्थानीय स्तर पर यह जानने का प्रयास करेगी कि किस वार्ड में कौन सा उम्मीदवार पार्टी के लिए मजबूत विकल्प हो सकता है। इसके साथ ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझावों और संगठन की स्थिति को भी चुनावी रणनीति में शामिल किया जाएगा।
देहात कांग्रेस ने चुनावी तैयारी तेज की :
नगरीय निकाय चुनावों से पहले पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को कांग्रेस की वार्ड स्तर तक चुनावी तैयारी तेज करने की कवायद माना जा रहा है। अब इन पर्यवेक्षकों के सामने स्थानीय संगठन से फीडबैक जुटाने, संभावित प्रत्याशियों का आकलन करने और चुनावी माहौल की रिपोर्ट तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। कांग्रेस नेतृत्व की नजर अब इन रिपोर्टों पर रहेगी, जिनके आधार पर आगामी चुनाव में प्रत्याशियों के चयन और संगठन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

