Movie prime

Bikaner Congress:  “संगठन बढ़ाओ-संगठन बचाओ”पूरे अप्रैल में चलेंगे कार्यक्रम, जानिए किसे, क्या जिम्मेदारी!

संगठन मजबूत करने कांग्रेस मैदान में, बीकानेर देहात में ब्लॉक-वार समन्वयक नियुक्त
 

RNE Bikaner.

Rajasthan प्रदेश कांग्रेस के “संगठन बढ़ाओ–संगठन बचाओ” अभियान को धार देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर ने ब्लॉक-वार समन्वयकों की नियुक्ति की है। यह अभियान 1 से 30 अप्रैल तक पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है, जिसके तहत संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर फोकस किया गया है।

जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की स्वीकृति से की गई इन नियुक्तियों के जरिए ब्लॉक, मंडल और ग्राम पंचायत स्तर तक गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठकें कर जनजागरण कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन और प्रभात फेरियों का आयोजन सुनिश्चित करें।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर पंचायतीराज व नगर निकाय चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं पर प्रहार बताया है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी गांव-गांव तक अभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाने में जुटी है।

संगठन मजबूत करने कांग्रेस मैदान में, बीकानेर देहात में ब्लॉक-वार समन्वयक नियुक्त

अभियान के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी तेज की गई है। समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित क्षेत्रों से अध्यक्षों के नाम चयनित कर जिला कमेटी को भेजें, साथ ही सभी गतिविधियों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

जिला स्तर पर किए गए इस संगठनात्मक फेरबदल को कांग्रेस के जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB