Bikaner Congress: कल्ला-यशपाल आज उठाएंगे जेठानंद, सिद्धीकुमारी पर सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो साल की असफलताएं गिनाएंगे
RNE Bikaner.
राजस्थान की भजनलाल सरकार और भाजपा प्रदेश में दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे हैं वहीं कांग्रेस इस सरकार कि हर मोर्चे पर विफल बता रही है। इसी लिहाज से आज शुक्रवार को पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और बीकानेर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।
प्रवक्ता विकास तंवर के मुताबिक बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में जन समस्याओं की अनदेखी कर मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं देने पर मीडिया के ध्यानाकर्षण को लेकर प्रेस वार्ता रखी गई है।

पत्रकार वार्ता में राजस्थान की भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा के भाजपा विधायकों की विफलताओं, जनसमस्याओं की अनदेखी एवं विकास कार्यों में नाकामी को लेकर साथ ही जनता से जुड़े पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, महंगाई एवं कानून-व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों पर तथ्यात्मक जानकारी एवं विस्तृत चर्चा की जाएगी।
प्रत्याशी के नाते प्रेसवार्ता:

बीकानेर में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अब मदन गोपाल मेघवाल बन चुके हैं। ऐसे में अध्यक्ष की बजाय पूर्व अध्यक्ष ओर पूर्व मंत्री की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में प्रवक्ता की से स्पष्ट किया गया है कि प्रेसवार्ता को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला और पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी रहे शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत संबोधित करेंगे।

