Movie prime

बीकानेर: चौतीना कुआं के जर्जर सार्वजनिक स्नानगृह पर कांग्रेस नेता आनंदसिंह सोढ़ा का सवाल-क्या मौत का इंतजार!

 

RNE Bikaner.
 

जानलेवा हादसे यूं तो अप्रत्याशित लगते हैं लेकिन गहराई में जाकर देखा जाए तो कहीं न कहीं वे किसी की लापरवाही या अनदेखी इनके पीछे जिम्मेदार होती है। कई बार समय पर मिले संकेतों, चेतावनी पर कई कारणों से ध्यान नहीं देना भी हादसों का कारण बन जाता है।

ऐसी ही एक चेतावनी बीकानेर के घनी आबादी वाले इलाके के एक भवन को लेकर लगभग एक साल से दी जा रही है। यह चेतावनी चौतीना कुआ  बीकानेर के सार्वजनिक स्नानागार को लेकर है। कांग्रेस नेता आनंदसिंह सोढ़ा ने नगर निगम आयुक्त से मिलकर कहा है, इस इलाके मंे बना सार्वजनिक स्नानागार लगभग एक साल से जर्जर पड़ा है। यह भवन कभी भी गिर सकता है। जहां भवन बना है उसके आस-पास लोग रहते हैं। हर दिन सैकड़ों इसके आगे से निकलते हैं। घनी आबादी और व्यस्ततक क्षेत्र है। ऐसे मंे यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

आनंदसिंह सोढ़ा कहते हैं, हैरानी इस बात की है कि हम इस मसले पर बार-बार नगर निगम और जिला प्रशासन को बता रहे हैं। प्रशासन अनदेखी कर रहा है। क्या किसी हादसे होने और उसमें लोगों की मौत होने का इंतजार हो रहा है! कभी ऐसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा!

कैसा भवन:
 

चौतीना कुआं इलाके मंे बना यह सार्वजनिक स्नानागार सर्व समाज के लिए है। यह ज्यादातर उस वक्त उपयोग होता है जब किसी के निधन के बाद अंत्येष्टि में शामिल लोगों को सामूहिक स्नान करना होता है। जिस हालत में अभी यह है उस हालत मंे सार्वजनिक स्नान के उपयोग का भी नहीं रहा है।

FROM AROUND THE WEB