Bikaner: पीबीएम अव्यवस्थाओं में सुधार, मेडिकल विंग चालू की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Jun 26, 2026, 08:20 IST
RNE Bikaner.
कांग्रेस की तरफ से संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की अव्यवस्थाओं में सुधार की मांग, बन्द पड़ी मेडिकल विंग चालू करने आदि मांगों को लेकर 30 जून को होने वाले कलेक्ट्रेट घेराव की कांग्रेस जोर शोर से तैयारियां कर रही है।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने बताया कि इस घेराव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली भी भाग लेंगे। इस प्रदर्शन व घेराव की पूरी तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी को पर्यवेक्षक बनाया है।
विदित रहे कि शहर व देहात कांग्रेस, युवक कांग्रेस पिछले काफी दिनों से पीबीएम में सुधार की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। पीबीएम के बाहर कांग्रेस का अनिश्चित कालीन धरना भी लगातार चल रहा है।

