RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : रघुनाथसर कुआं आदर्श विद्या मंदिर में अभिभावकों को दिखाई विद्यार्थियों की कॉपी!
 

 

Rudra News Express Bikaner.

स्कूल में बच्चे कैसा और कितना सीख रहे हैं इस बात से अभिभावकों को वाकिफ करवाने के लिए बीकानेर के रघुनाथसर कुआं स्थित भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में खास पहल की गई। मंगलवार को इस स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाएं दिखाने का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

परीक्षा की कॉपी दिखाने के इस अभिभावक-शिक्षक मिलन में कक्षा अरुण से लेकर कक्षा 10वीं तक के  स्टूडेंट्स यानी भैया-बहिनों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे। बच्चों की उत्तर-पुस्तिकाओं को काफी बारीकी से देखा और आचार्यों यानी शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर विचार साझा किए। इस दौरान बच्चों के उन्नयन और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने कहा, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आचार्य-अभिभावक के बीच आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

FROM AROUND THE WEB