RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : झाड़ू लेकर गलियों में निकले पार्षद प्रतिनिधि, बोले-सफाई सबकी जिम्मेदारी

 

Rudra News Express Bikaner. 

दीपावली पर यूं तो शहरभर में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चला लेकिन इस बीच बीकानेर में एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल यह तस्वीर एक पार्षद के पति की थी जो दीपावली पूजन के बाद सुबह झाड़ू लेकर सड़क पर निकल पड़े। उन्हें गलियों में झाड़ू लगाते देख कुछ और लोग भी जुट गए और शुरू हो गया सफाई में सभी के सहयोग का अभियान। 

 

दरअसल यह तस्वीर बीकानेर के वार्ड संख्या 65 से आई जहां पार्षद प्रतिनिधि पारस मारू ने अल सुबह सफाई अभियान की कमान संभाली।  मारू ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए स्वयं भी आगे आकर काम करना जरूरी है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास गंदगी न फैलने दें।

FROM AROUND THE WEB