Bikaner Crime News: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला भाई जागा तो देखते ही भागा
RNE ShriDungargarh-Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर जिले से झकझोर देने वाली दर्दनाक हत्या की घटना सामने आई हैं। यहां एक बेटे ने सोती हुई बुजुर्ग मां को आधी रात के बाद नींद में से जगाया। इसके बाद लाठी से पीट पीटकर मार डाला। मां को मारने के बाद पत्नी को जगाकर कहा "मां मरगी।" पत्नी ने हल्ला किया तो घर के बाकी लोग जागे, दौड़ते हुए आए। इन्हें देख मां को मारने वाला बेटा भाग गया। पुलिस ने आरोपी बेटे रामनिवास को हिरासत में ले लिया है।
घटना बीकानेर जिला के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके के बाना गांव की है। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के मुताबिक गीता देवी (70) की हत्या के आरोप में बेटे रामनिवास को हिरासत में लिया है।
रामनिवास के भाई ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया- देर रात 2 बजे रामनिवास घर में ही इधर-उधर टहल रहा था। उस समय उसकी पत्नी भी जाग रही थी। इसके बाद 4 बजे उसने अपनी पत्नी को उठाया और उससे कहा- मां मर चुकी है। ये सुनकर उसकी पत्नी चिल्लाई और परिजन भी उठ गए। सभी लोग बाहर सो रही मां की ओर दौड़े। रामनिवास मां के पलंग को सरका रहा था। मुझे देखकर वह भाग गया।

