Bikaner Crime News: आपसी रंजिश में गोली चली, युवक के पेट में लगी, गंभीर घायल
RNE Nokha -Bikaner.
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के केड़ली गांव में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाबूलाल जाट को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, केड़ली गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे बाबूलाल जाट के पेट में गोली लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलने पर सीओ जरनैल सिंह और नोखा थानाधिकारी अरविंद भरद्वाज पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

