Movie prime

Bikaner Crime News : पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले को हथियार सप्लाई नेटवर्क से जोड़कर गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि करणी रीको एरिया के रोड नंबर-1 पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी मोहम्मद फारूक (35) निवासी महावतपुरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के तार अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इसी के चलते पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और किसे दिया जाना था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद नेटवर्क के अन्य लोगों तक भी जल्द पहुंच बनाई जाएगी।

FROM AROUND THE WEB