Bikaner : संस्कृति सप्ताह का खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
RNE, BIKANER.
भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा बीकानेर की ओर से संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ रविवार, 13 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ, मेजर पूरण सिंह सर्किल के पास खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में बाल एवं युवा वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक जुगल किशोर राठी रहे, जबकि राजकुमार बोहरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्कृति सप्ताह की प्रभारी डॉ. बसंती हर्ष ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में अनुशासन, समय के महत्व और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस.एन. हर्ष, घनश्याम सिंह, देवकिशन शर्मा और मधुरिमा सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के आयोजन में राधेश्याम नामा, भीम सिंह राजपुरोहित, डॉ. राहुल सिंह पाल, सतीश तंवर, रूपेश मोदी और भवानी शंकर बिहानी ने सहयोग किया।

परिषद के सचिव जयदीप दोगने ने बताया कि बाल वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संस्कृति एवं आदित्य ने प्रथम, सीधी एवं कल्पित ने द्वितीय तथा रिया एवं दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बाल वर्ग की चम्मच दौड़ में संस्कृति एवं प्रत्यक्ष प्रथम, रिया एवं मोहम्मद जीशान द्वितीय तथा हीना एवं अभिषेक तृतीय रहे।
बाल वर्ग की तीन टांग दौड़ में सोनम-भारती एवं कल्पित-आदित्य की जोड़ी ने प्रथम, संस्कृति-पूर्वी एवं आदित्य-महावीर ने द्वितीय तथा हंसिका-नव्य एवं अभिषेक-निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार युवा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लक्ष्य एवं निखिल प्रथम, अंकिता एवं अभिमन्यु द्वितीय तथा पलक एवं मोहित तृतीय रहे।
युवा वर्ग की चम्मच दौड़ में पलक एवं अंकित ने प्रथम, टीना एवं अभिमन्यु ने द्वितीय तथा लक्ष्य एवं अभिजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा वर्ग की तीन टांग दौड़ में संस्कृति-पलक एवं राकेश-अभिमन्यु की जोड़ी प्रथम, आईशा खान-जयश्री एवं अभिजीत-अंकित द्वितीय तथा लक्ष्य-अंकिता एवं मुकेश-निखिल तृतीय रहे।
भारत विकास परिषद की ओर से संस्कृति सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

