Movie prime

Bikaner Dead Body in Train : लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में खड़ी अवध आसाम ट्रेन में मिला शव

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर में रेलवे स्टेशन से सटती वाशिंगलाइन मंे खड़ी ट्रेन में एक व्यक्ति का शव होने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव देखकर मौका मुआयना किया और सेवादारों के सहयोग से इसे पहले पीबीएम हॉस्पिटल और बाद में मोर्चरी पहुंचाया।
 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 10.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लालगढ़ वाशिंद लाइन में खड़ी अवध आसाम ट्रेन में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो प्रथम दृष्ट्या व्यक्ति मृत अवस्था मंे लगा। इस पर प्रारंभिक छानबीन के साथ ही असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों के सहयोग से शव को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डाक्टर्स ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। 
 

मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। शव को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले सेवादारों में सोयब भाई, मो जुनैद, राजकुमार खड़गावत, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, ताहिर हुसैन, रमजान,मो सतार,रॉबिन आदि शामिल रहे।

FROM AROUND THE WEB