Movie prime

Bikaner : जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी.पी.पचीसिया को जीत पर बधाई का दौर, कमल व्यास मिले

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव मंे लगातार पांचवीं बार जीतकर अध्यक्ष बने डी पी पचीसिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पचीसिया से मिलकर जहां लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं बीकानेर के औद्योगिक, व्यावसायिक विकास के साथ ही शहर से जुड़ी समस्याओं में योगदान पर भी चर्चा कर रहे हैं।

इसी कड़ी मंे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद धमेन्द्र के सहयोगी रहे कमल व्यास ने पचीसिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। धर्मेन्द्र के कार्यकाल में बीकानेर में विकास के कई काम करवाने मंे सहयोग कर चुके कमल व्यास इन दिनों कोेटगेट व सांखला रेलवे क्रॉसिंग की समस्या के स्थायी समाधान पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्हांेने पचीसिया से भी इस काम में सहयोग और स्थायी समाधान की दिशा मंे कदम उठाने का आग्रह किया।

बकौल कमल व्यास, पचीसिया ने इसमें पूरा सहयोग देने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि इस मसले पर एक अलग से विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से मिलकर समाधान तलाशा जाएगा।

FROM AROUND THE WEB