Bikaner: डॉ. भारती जीनगर को पीएचडी उपाधि, हिन्दी जीवनी साहित्य पर किया महत्वपूर्ण शोध
RNE Bikaner.
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से सम्बद्ध शोधार्थी भारती जीनगर ने "दूसरा जीवन एवं रेणु : एक जीवनी का तुलनात्मक अध्ययन" विषय पर अपना पीएचडी शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। दूसरा जीवन कृष्णा सोबती को जीवनी है जिसके लेखक श्री गिरधर राठी हैं और रेनू : एक जीवनी के लेखक भारत यायावर हैं। यह शोधकार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रो. ब्रजरतन जोशी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

इस शोध अध्ययन में दोनों महत्त्वपूर्ण जीवनीपरक कृतियों का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए उनके साहित्यिक, वैचारिक, सांस्कृतिक तथा जीवनी-लेखन से संबंधी पक्षों का विश्लेषण किया गया है। शोध में हिन्दी जीवनी साहित्य की परंपरा, उसके विकास तथा दोनों कृतियों की विशिष्टताओं का सम्यक् मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के उपरांत भारती जीनगर को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, साहित्यकारों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।
डॉ भारती जीनगर पीएम श्री सादुल सीनियर हायर स्कूल में हिंदी की प्राध्यापक हैं।उनके कईं शोध - पत्र राष्ट्रीय स्तर की पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

