RudraNewsExpress_Logo

Bikaner:  "विभ्रम और यथार्थ" पर डॉ. मुकुल कानिटकर करेंगे खास बात 

 

Rudra News Express Bikaner.

राष्ट्र-चेतना विकास केंद्र, बीकानेर के तत्वावधान में समकालीन विषयों पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात चिंतक, विचारक एवं लेखक डॉ. मुकुल कानिटकर मुख्य वक्ता के रूप में "समकालीन विमर्श : विभ्रम और यथार्थ" विषय पर अपने विचार रखेंगे। 

यह व्याख्यान 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को दोपहर 3:00 बजे प्रताप सभागार, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में आयोजित होगा।

राष्ट्र-चेतना विकास केंद्र की बीकानेर इकाई से जुड़ी साहित्यकार मोनिका गौड़ ने बताया कि नगर के प्रबुद्ध लेखकों, विचारकों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।व्याख्यान में समकालीन वैचारिक परिदृश्य, समाज में फैल रहे विभ्रम तथा यथार्थ के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा होगी।

FROM AROUND THE WEB