RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : युवक पर जानलेवा हमला, अधमरी हालत में नाले के पास छोड़ा, 02 पकड़े गए!

 

Rudra News Express Bikaner.

रेलवे कॉलोनी में एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे अधमरी हालत में नाले के पास छोड़ने के मामले में कोटगेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 12 नवंबर को देर रात माल गोदाम रोड पर हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मामला ये है : 
गाढ़वाला निवासी नरेश कुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र भोमराज पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। मारपीट कर अधमरी हालत में नग्न अवस्था में माल गोदाम रोड, रेलवे कॉलोनी में नाले के पास छोड़कर चले गए। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर घटना के 24 घंटे के भीतर दो संदिग्धों की पहचान की।

पुलिस ने कानाराम मेघवाल (20), निवासी मेघवालों का मोहल्ला, गाढ़वाला तथा देवप्रकाश मेघवाल (21), निवासी सामुदायिक भवन के पास, मेघवालों का मोहल्ला, गाढ़वाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। घायल भोमराज अभी भी पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की आईसीयू में भर्ती है और वेंटिलेटर पर है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक प्रवीण वैष्णव की अहम भूमिका बताई गई है।

FROM AROUND THE WEB