Bikaner : मेले लगाने वाले इवेंट मैनेजर ने Phillipines की महिला से किया दुष्कर्म
Aug 5, 2025, 12:14 IST
RNE Bikaner.
Rajasthan के बीकानेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक विदेशी महिला ने एक शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। FIR दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक बीकानेर में एक विदेशी महिला ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
वारदात बीछवाल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल की है। महिला ने सोमवार रात को बीछवाल थाने में घटना की रिपोर्ट दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को राउंडअप किया पूछताछ कर रही है। सीओ विशाल जांगिड़ मामले की जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि फिलीपींस निवासी पीड़िता महिला आरोपी के साथ ही काम करती थी। वो आरोपी के इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में साथ थी। युवक महिला को डिनर कराने के बहाने होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल के मामले में पुलिस जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है।