RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : चलती बस में आग, 29 स्कूली बच्चे थे सवार, 10 मिनट में खाक, सभी बच्चे सुरक्षित
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर जिले में बीती देर रात 29 स्कूली बच्चों सहित स्टाफ-ड्राइवर, टीचर आदि से भरी बस में आग लग गई। आग लगने के लगभग 10 मिनट में ही पूरी बस खाक हो गई। शुक्र इस बात का है कि कोई जनहानि नहीं है। बस में रखा पूरा समान जल गया। 

हादसा के नेशनल हाईवे-62 पर लालेरा और महाजन गांव के बीच मंगलवार देर रात हुआ।  बस में सूरतगढ़ के एमआरएम स्कूल, निर्वाणा के 11वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स थे। ये सभी जोधपुर और नाथद्वारा का एजुकेशनल टूर पूरा करके लौट रहे थे। 
महाजन थानाधिकारी भजनलाल के मुताबिक महाजन से लगभग 3 किलोमीटर आगे अर्जुनसर की तरफ द्वारकाधीश होटल के पास हादसा हुआ। बस के पिछले टायर में आग लग गई। टायर में विस्फोट होने के बाद आग और धुआं उठने लगा। स्कूल स्टाफ, ड्राइवर और कंडक्टर ने सबसे पहले बच्चों को बस से नीचे उतारा। बस में 29 स्टूडेंट्स, 5 टीचर्स और स्टाफ, ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 36 लोग सवार थे। आग बुझाने के लिए बीकानेर और सूरतगढ़ से दमकलें बुलाई गईं। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस में रखा स्टूडेंट्स का सामान जलकर राख हो गया।

बताया जाता है कि स्कूल के स्टूडेंट्स का टूर जोधपुर और नाथद्वारा गया था। टूर पूरा होने के बाद बस सूरतगढ़ लौट रही थी। बीकानेर से होते हुए महाजन के आगे पहुंचने पर यह हादसा हो गया। शिक्षकों और बस स्टाफ की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

FROM AROUND THE WEB