Movie prime

Bikaner: उदय क्लब की पांच बेटियों ने राजस्थान लीग मे रॉयल एफसी जयपुर की टीम मे चयन

 

RNE Bikaner.

बीकानेर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। उदय क्लब की पांच  लड़कियों का रॉयल एफसी फुटबॉल टीम में चयन हुवा है इन फुटबाल की लड़कियो ने अपनी मेहनत, लगन और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
 

चयनित खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। कोच नारायण बिस्सा ने बताया कि इन बेटियों ने कठिन अभ्यास और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता पाई है, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। और उदय क्लब के कोच शंकर बोहरा ने यह जानकारी देते 
 

उर्मिला बिश्नोई, दीक्षा सारस्वत, साक्षी प्रजापत, अनिशा बिश्नोई रवीना बिश्नोई,ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 

यह चयन न केवल इन पांच खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण है, इन खिलाड़ियों का चयन होने पर सीनियर खिलाड़ियों ने उज्जवल  भविष्य की कामनाएं को बधाई दी

FROM AROUND THE WEB