Movie prime

बीकानेर: भीमसेन चौधरी जयंती पर पुष्पांजलि, सर्वधर्म सभा हुई, शाम को होगी आतिशबाजी

 

RNE Bikaner. 
 

बीकानेर के लूणकरणसर से 06 बार विधायक चुने जाने के साथ ही राजस्थान की सरकार में उद्योग, खान और रसद जैसे विभागों मंे मंत्री रहे स्व.भीमसेन चौधरी की 102वीं जयंती के मौके पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। चौधरी भीमसेन सर्किल स्थित प्रतिमा स्थल पर हुए इस कार्यक्रम में ठिठुरन और कोहरे के बावजूद जिलेभर से सैकड़ों लोग पहुंचे।
 

पूर्व मंत्री एवं भीमसेन चौधरी के पुत्र वीरेन्द्र बेनीवाल की ओर से आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, मनोज चौधरी, गोपालराम कूकणा, श्रवण रामावत,  शिवलाल गोदारा,  पूर्व उपप्रधान भंवरलाल गोदारा, खाजूवाला से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुषमा बारूपाल, बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा, धर्मचंद  चौधरी सहित मौजूद लोगों ने चौधरी भीमसेन की ओर से प्रदेश, क्षेत्र और समाज के लिए किये गये कामों को याद किया।

सुबह जहां प्रतिमास्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए वहीं दोपहर में लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में पुष्पांजलि के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
 

भीमसेन चौधरी जयंती को उल्लासपूर्वक मनाने की कड़ी में देर शाम बीकानेर स्थित प्रतिमास्थल पर संकल्प नाट्य समिति, नर्सेज एसोसिएशन सहित कई संगठनों की ओर से आतिशबाजी का आयोजन होगा।
 

सर्वधर्म सभा, संकीर्तन, संस्मरण : 
 

वयोवृद्ध गांधीवादी अर्जुन राम कूकणा एवं रामपाल महाराज द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना एवं संकीर्तन करवाया गया। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर भीमसेन चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर  वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि खेतों में हरियाली और गांव-ढाणी तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने में भीमसेन चौधरी ने जीवनभर अथक प्रयास किए। उन्होंने दशकों पहले रेत के समंदर में हरियाली लाने का सपना देखा और इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लिफ्ट करवाकर उसे धरातल पर साकार कर दिखाया। यह उनकी दूरदृष्टि और संघर्ष का ही परिणाम था कि आज मरुधरा का स्वरूप बदला हुआ दिखाई देता है।
ad211

ये भी रहे मौजूद : 
 

इंदिरा गांधी नहर राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भागीरथ सिंह खीचड़, एडवोकेट सत्यपाल सहू, पूर्व आरएएस सुभाषचंद्र चौधरी, बीरबल सिंह चौधरी, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी, डॉ उदय भान, किसान छात्रावास रानी बाजार के अध्यक्ष चेतराम थालोड़,   विशाल सिंह बेनीवाल, गोविंदराम मूंड, शेरुशाह, डी.सी. गहलोत, जीवन सिंह चौधरी, हजारी राम लेघा, ईसीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़,  शर्मिला पंचारिया, भारत कृषक समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल राम कूकणा, धर्मचंद चौधरी, सुखराम गोदारा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक के.के. सिंह,  रामदयाल गोदारा, राम कैलाश गोदारा महेंद्र गोदारा,  मूलाराम मांझु, मूलाराम जाखड़, हनुमान कुकणा,  भंवरलाल पडिहार, राजाराम जांगू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कृष्ण गोदारा, जसवंत सिंह स्योरण, रेवंत राम कूकणा, सूंदरलाल मूंधड़ा, राजेंद्र भार्गव, हजारी राम लेघा, नारायण दान बीठू, ईंदर सिंह भाटी,  मिलापचंद धतरवाल, रघुनाथ बेनीवाल, दुलाराम बेनीवाल,  दुलीचंद बेनीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जानिए कब विधायाक, मंत्री रहे भीमसेन चौधरी : 
 

  • 02/04/1957 से 01/03/1962  -  सदस्य, दूसरी राजस्थान विधान सभा
  • 03/03/1962  से 28/02/1967 -   सदस्य, तीसरी राजस्थान विधान सभा
  • 01/03/1967 से 16/03/1972  -  सदस्य, चौथी राजस्थान विधान सभा
  • 16/03/1972  से 30/04/1977  -  सदस्य, पांचवी राजस्थान विधान सभा
  • 04/12/1993 से 30/11/1998  -  सदस्य, दसवीं राजस्थान विधान सभा
  • 01/12/1998 से 04/12/2003 -   सदस्य, ग्यारहवीं राजस्थान विधान सभा
  • 05/09/1967 से 09/07/1971  -  उप मंत्री, उद्योग विभाग, राजस्थान सरकार
  • 05/09/1967 से 09/07/1971  -  उप मंत्री, खान विभाग, राजस्थान सरकार
  • 13/09/1967 से 09/07/1971  -  उप मंत्री, नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार

FROM AROUND THE WEB