RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : BJP के मेयर प्रत्याशी रहे सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने स्वच्छता प्रहरियों के साथ किया संवाद और भोज

 

Rudra News Express Bikaner. 

 

बीकानेर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी रहे पार्षद एवं भाजपा नेता सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने दीपावली की खुशियां अपने क्षेत्र के सफाईकर्मियों के साथ सहभोज व संवाद के साथ मनाई है। शेखावत ने विशिष्ट पहल करते हुए 'अपनों के साथ दीपावली भोज' का आयोजन किया।

Bik

यह विशेष भोज वार्ड नंबर 13 के समस्त स्वच्छता प्रहरियों और प्रभारी - जमादारों के साथ उनके निजी निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र सिंह की पत्नी डॉ. कलमेश राठौड़ ने सभी कर्मचारियों को भोजन परोसा और शेखावत ने उनके साथ बैठकर भोजन किया।

ये मेरा परिवार, राजनीति नहीं : 

इस अवसर पर डॉ. शेखावत ने कहा, ये मेरे परिवार का हिस्सा हैं, स्वच्छता सैनानी ही हमारे शहर के असली हीरो हैं। त्योहार के दिन भी भोर से शहर की सफाई में जुटे रहते हैं। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। इसलिए दिवाली का पहला भोज अपनों के साथ ही होना चाहिए। यह आयोजन राजनीति से परे हैं।

Bik

सफाईकर्मी बोले, हमारी मांगें भी पूरी करवाओ : 

संवाद के दौरान सभी स्वच्छता प्रहरियों ने अपनी मांगे रखी। इन कर्मचारियों ने कहा, बढ़ती जनसंख्या और परिवारों के अनुपात में वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है इसलिए नई भर्ती की जाए। इसके साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण, दस्ताने, मास्क और वर्दी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं।

नशे से दूर रहो, बच्चों को स्कूल भेजो : 

संवाद एवं सह भोज में डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने स्वच्छता प्रहरियों से कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने जरूर भेजें, ताकि परिवार की आने वाली पीढ़ियां शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बना सकें। इसके साथ ही समस्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नशे की प्रवृति से दुर रहने का अनुरोध किया।

FROM AROUND THE WEB